कार बनी शराब का बार

    • Author, शालू यादव
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
  • प्रकाशित

दिल्ली में गाड़ी में शराब पीने का चलन युवाओं में बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है.

राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाना एक जुर्म है और इससे जुड़े कानून को तोड़ने वाले पर 2000 रुपए जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है.

साथ ही दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस ने अब दोषी पाए जाने वालों को तुरंत जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरु कर दी है.

लेकिन कार में शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों पर इसका कोई असर नहीं. आखिर क्या वजह है कि लोग गाड़ियों में शराब पीना इतना पसंद करते हैं और इस चलन के पीछे आखिर किसे ज़िम्मेदार ठहराया जाए?