बीबीसी संवाददाता नजीह ग़ुलामी ने हेरात के इंटरनेट उद्यमी जमशीद सुल्तानज़्दा से जानने की कोशिश की कि इंटरनेट से अफ़ग़ानिस्तान में क्या बदलाव आया है.
अफ़ग़ानिस्तान के ब्लॉगर्स अपने वायरलेस गैजेट्स के साथ
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल से सटी और अब सूख चुकी काबुल नदी का नज़ारा
मध्य अफ़ग़ानिस्तान के चर्चित बामियान शहर का बाम-नेट इंटरनेट कैफे. बामियान ज़िले का ये एकमात्र इंटरनेट कैफे है.
बामियान बाज़ार में मानवाधिकार ब्लॉगर बतूल मोहम्मदी का इंटरव्यू लेती नजीह ग़ुलामी
बामियान में बुद्ध की प्रतिमाओं को तालेबान शासकों ने ध्वस्त कर दिया था. दुनियाभर में भारी विरोध के बावजूद तालेबान शासकों ने वर्ष 2001 में इन्हें तोप के गोलों से तोड़ डाला था.
हर चेहरा कुछ कहता है....बामियान शहर में कैमरे में क़ैद हुए कुछ अफ़ग़ान बच्चे
दुनियाभर में जहाँ तेज़ रफ्तार गाड़ियों का बोलबाला है, वहीं दशकों से युद्ध की गिरफ़्त में फंसे अफ़ग़ानिस्तान में आज भी घोड़ा विश्वसनीय सवारी है.
बर्बादी के निशां....नजीह ग़ुलामी ने प्रोड्यूसर डेरियस बज़ारगन के साथ सोवियत जमाने के एक टैंक पर कुछ इस अंदाज़ में तस्वीर खिंचवाई.
हेरात में स्कूली छात्रों की अंग्रेज़ी और कंप्यूटर शिक्षा के ज़रिये दुनिया को जानने-समझने की कोशिश.















