राहुल गांधी बोले, 'सरकार को किसानों की ताक़त का अंदाज़ा नहीं'
प्रकाशित
लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद उपजा राजनीतिक विवाद अभी तक थमा नहीं है. विपक्ष के तमाम नेता लखीमपुर खीरी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लखीमपुर खीरी जाने का एलान किया है.
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं. लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)