कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने क्या ग़लती की थी?
प्रकाशित
पाकिस्तान के तत्कालीन सूचना मंत्री मुशाहिद सैय्यद हुसैनी का कहना है कि पाकिस्तान ने कारगिल में वही ग़लती की जो 1965 में की थी. उन्होंने उस वक़्त पाकिस्तान में चल रही कई अहम घटनाओं और जानकारियों को भी साझा किया.
उन्होंने बताया कि जब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर आए, तब तक नवाज़ शरीफ़ को कोई जानकारी नहीं थी. उन्हें मई में आधिकारिक तौर पर कारगिल को लेकर बताया गया था.
पाकिस्तान के तत्कालीन सूचना मंत्री मुशाहिद सैय्यद हुसैनी से बातचीत की बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)