पाकिस्तान में टीएलपी समर्थक और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
पाकिस्तान में धार्मिक पार्टी तहरीक-ए-तब्बैक के समर्थकों ने रविवार को लाहौर में प्रदर्शन किया जिस दौरान पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प हुई. उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों को अग़वा भी कर लिया था. पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री शेख रशीद ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि लाहौर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने जिन पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया था उन्हें छुड़ा लिया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद ये संभव हुआ और वार्ता सोमवार को भी जारी रहेगी. इससे पहले रविवार को लाहौर में एक पुलिस प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि नवाँकोट के डीएसपी उमर फारूक बलूच सहित दूसरे पुलिसकर्मियों को प्रतिबंधित टीएलपी ने रविवार को बंधक बना लिया था.
वीडियोः बीबीसी उर्दू
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)