कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पर क्या बोले एम्स के डायरेक्टर
प्रकाशित
भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल की तैयारी हो गई है. परीक्षण के पहले चरण में 375 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. इसके लिए 18-55 साल के स्वस्थ लोगों को चुना जाएगा.
पहले चरण में वैक्सीन के सुरक्षित होने और डोज़ रेंज निर्धारित करने के बाद चरण में 750 लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण होगा. इसके लिए 12 से 65 साल के लोगों को चुना जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)