महाराष्ट्र में कितनी नई नौकरियाँ
प्रकाशित
इस लोकसभा चुनाव में रोज़गार एक बड़ा मुद्दा बन गया है. बीबीसी की ख़ास चुनाव सिरीज़ में आज बात इसी मुद्दे की.
मोदी सरकार ने 2014 में दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था और सरकार का दावा भी है कि पिछले पांच साल में बड़ी संख्या में रोज़गार पैदा हुआ.
लेकिन कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार में क़रीब पांच करोड़ नौकरियां ख़त्म हुईं.
नदी किनारे बसे शहरों के मुद्दों पर आधारित इस सिरीज़ के तहत बीबीसी संवाददाता जाह्नवी मूले गोदावरी के तट पर बसे नांदेड़ शहर पहुंचीं और वहां रोज़गार के हालात का जायज़ा लिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)