बुरुंडी: क्या सरकार चला रही है यातना गृह?

वीडियो कैप्शन, बुरुंडी: क्या सरकार चला रही है यातना गृह?
प्रकाशित

बुरुंडी के एक पूर्व खुफ़िया अधिकारी ने कहा है कि वहां सुरक्षा एजेंसियां विरोधियों की आवाज़ को दबाने के लिए ख़ुफ़िया टॉर्चर और यातना गृह चला रही हैं.

साल 2015 में राजधानी बुजुमबूरा में राष्ट्रपति नुकुरुनज़ीज़ा के तीसरे बार राष्ट्रपति बनने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए.

सरकार ने मानवधिकार हनन के आरोपों को नकारा है और इस ख़बर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. इस रिपोर्ट की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)