BBC Exclusive: 'रक्षा मंत्री गुमराह कर रही हैं, कांग्रेस को इस्तीफ़ा मांगना चाहिए'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद क़रीबी नेता माने जाते थे.
राजनीतिक गलियारों में उन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गाइड तक कहा जाता रहा है, लेकिन राहुल गांधी की नई टीम में वह शामिल नहीं हैं.
राहुल गांधी की कांग्रेस वर्किंग कमेटी से बाहर होने को दिग्विजय सिंह कोई बड़ा मुद्दा नहीं मानते हैं.
बीबीसी संवाददाता प्रदीप कुमार से ख़ास बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति और कांग्रेस के अंदर ख़ुद की भूमिका पर अपनी राय रखी.
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि 2019 का आम चुनाव चेहरों के आधार पर नहीं लड़ा जाएगा, बल्कि इस बार विचारधारा की लड़ाई होगी. इस लड़ाई में कांग्रेस कहां होगी, इसको लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी.
वीडियो: देवाशीष
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)