13 अरब यूरो का टैक्स देना पड़ेगा ऐपल को

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
यूरोपीय आयोग ने फैसला दिया है कि आयरलैंड ऐपल से 13 अरब यूरो टैक्स की वसूली करे.
तीन साल की गहन जांच के बाद यूरोपीय आयोग ने फैसला दिया है कि ऐपल को जो टैक्स नियमों के तहत फायदे मिले थे वो अवैध हैं.
आयोग के अनुसार इस डील के तहत ऐपल को बाकी बिजनेस कंपनियों की तुलना में अधिक फायदा मिला और उसने मात्र एक प्रतिशत का कॉरपोरेट टैक्स अदा किया.
आयरलैंड के वित्त मंत्री माइकल नूनान ने कहा कि वो इस फैसले से 'पूर्णरूप' से असहमत हैं.
यूरोपीय आयोग ने आयरलैंड के मंत्रियों पर ऐपल को 'स्वीटहर्ट डील' देने का आरोप लगाया था जिसके तहत कंपनी को कई तरह की कर सुविधाएं इसलिए दी थीं कि वो आयरलैंड में नौकरियां मुहैया करवाएगा.
यूरोपीय आयोग की प्रमुख मार्ग्रेथ वेस्टागर का कहना था, ''ईयू के सदस्य देश किसी भी चुनिंदा कंपनी को टैक्स रियायतें नहीं दे सकते. ये ईयू के कानून के तहत अवैध है.''
हालांकि आयरलैंड इस फैसले से सहमत नहीं है और वो जल्दी ही इस फैसले के खिलाफ अपील भी करने वाले हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)































