इराक़ ने सऊदी अरब से राजदूत बदलने को कहा

प्रकाशित

इराक़ के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब से बग़दाद में तैनात अपने राजदूत को बदलने को कहा है.

ईरान के बारे में सऊदी राजदूत तमर अल-सबहान के कई विवादित बयानों के कारण कई इराक़ी शिया राजनेता उन्हें देश से निकालने की मांग कर रहे थे.

सऊदी अरब के अल अरबिया टीवी चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में सऊदी राजदूत ने इराक़ में ईरान समर्थित शिया चरमपंथियों पर अपनी हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया था.

इससे पहले जून में उन्होंने ट्वीट किया था, "फलूजा को फिर से हासिल करने की लड़ाई में ईरानी बल शामिल थे क्योंकि वो इराक़ के सुन्नियों को सज़ा देना चाहते हैं."

शिया बहुल इराक़ और सुन्नी बहुल सऊदी अरब क्षेत्र में लंबे समय से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं.

इस साल जनवरी में जब सऊदी अरब में एक शिया मौलवी शेख़ निम्र अल-निम्र को फांसी दी गई, तब से दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं.

हालांकि अल अरबिया की रिपोर्ट में सऊदी राजदूत तमर अल-सबहान के हवाले दोतरफा संबंध को 'दोस्ताना' बताया गया है.

उन्होंने कहा, "जितना दबाव इराक़ पर डाला जाता है और जितनी धमकियां उसे दी जाती हैं, मैं उन्हें समझता हूं. ये एक सामान्य देश है जहां कई अन्य देशों ने सैन्य हस्तक्षेप किया है और यहां अन्य देशों के सैन्य सलाहकार भी मौजूद हैं."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)