सीरिया में रूस और अमरीका समझौते के 'क़रीब'

इमेज स्रोत, Reuters
अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के अनुसार सीरिया पर उनके और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है बस कुछ छोटे मसले सुलझाने बाक़ी है.
जेनेवा में सीरिया मुद्दे पर जॉन कैरी और सर्गेई लेवरोव की बैठक हुई. उनके बीच महीनों पहले शुरू हुए संघर्ष पर फिर से विराम लगाने के तरीकों पर चर्चा हुई.
कैरी का कहना है कि बैठक में वे दोनों समझौते के लगभग करीब थे, लेकिन वे समझौते की जल्दबाजी नहीं करेंगे.

इमेज स्रोत, Getty
यह वार्ता ऐसे वक्त में हुई है जब दमिश्क के उपनगर दराया को चार साल की घेराबंदी के बाद सरकार ने विद्रोहियों से मुक्त कराया है.
12 घंटे चली बैठक के बाद कैरी ने कहा कि तकनीकी तौर पर विचार-विमर्श लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि जो मसले अनसुलझे रह गए हैं उन पर कोशिश जारी रखने के लिए जानकार आने वाले दिनों में जेनेवा में बने रहेंगे.

इमेज स्रोत, AP
जॉन कैरी ने सीरिया मसले के हल के लिए राजनीतिक समझौते को महत्वपूर्ण बताया.
उन्होंने कहा, "हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे सीरिया के लोगों की मदद हो और यह इलाका सुरक्षित और शांत बन सके."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)































