ब्राज़ील में 'आतंकी साज़िश', दस गिरफ्तार

ब्राज़ील पुलिस फाइल फोटो
प्रकाशित

ब्राज़ील की पुलिस ने आगामी रियो ओलंपिक के दौरान कथित चरमपंथी गतिविधि की तैयारी कर रहे एक गुट के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

फेडरल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोग तथाकथित इस्लामिक स्टेट के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्होंने इस्लामिक स्टेट से संपर्क की कोशिश ज़रूर की थी.

इन संदिग्धों को ब्राज़ील के दक्षिणी राज्य पराना से गिरफ्तार किया गया है.

ब्राज़ील के न्याय मंत्री एलेक्जेंडर मोरेस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग ब्राज़ील के ही हैं.

रियो ओलंपिक

इस घटनाक्रम के मद्देनज़र कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गई है. रियो ओलंपिक 5 अगस्त से शुरू हो रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)