अफ़ग़ानिस्तान: तेल टैंकर हादसे में 73 की मौत

अफ़ग़ानिस्तान
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में दो बसों और एक टैंकर की टक्कर में 73 लोगों की मौत हो गई है.

एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि 50 से अधिक लोग इस दुर्घटना में घायल हुए हैं जिन्हें ग़ज़नी प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कंधार को राजधानी काबुल से जोड़ने वाली मुख़्य सड़क पर टकराए तीनों वाहनों में आग लग गई.

अफ़ग़ानिस्तान

प्रांतीय ट्रैफिक विभाग के निदेशक मोहम्मदुल्लाह हमदी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ.

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने अग्निशमन अधिकारियों की आग बुझाने और लोगों को बचाने में मदद की.

अफगानिस्तान

ग़ज़नी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद सालंगी ने बीबीसी से कहा कि दस्तावेज़ों से पता चलता है कि हादसे का शिकार हुए बसों में 125 यात्री सवार थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)