बांग्लादेश में मंदिर के पास धमाका, पाँच घायल

इमेज स्रोत, AFP
बांग्लादेश में एक हिंदू मंदिर के पास हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग ज़ख़्मी हो गए हैं.
उस समय वहाँ धार्मिक उत्सव चल रहा था और मेला लगा था. माना जा रहा है कि भीड़ को निशाना बनाकर धमाका किया गया.
बताया जा रहा है कि इनमें कई की हालत नाज़ुक है.
राजधानी ढाका से बीबीसी संवाददाता शहनाज़ परवीन ने बताया है कि पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धोें को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, लेकिन किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.
यह वारदात उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर में हुई. मंदिर के पास महीने भर से उत्सव चल रहा था.
हाल में बांग्लादेश में विदेशियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हुए लगातार कई हमले किए गए हैं.
मुस्लिम बहुल देश में हिंदुओं की कुल तादाद तक़रीबन दस फ़ीसदी है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>
































