चीन और ताइवान के राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात

इमेज स्रोत,
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज सिंगापुर में ताईवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जीओ से ऐतिहासिक मुलाक़ात करेंगे. दोनों देशों के नेताओं के बीच ये पहली वार्ता होगी.

इमेज स्रोत, Other
देश में असहिष्णुता पर चल रही बहस के बीच शनिवार को फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर के नेतृत्व में कई कलाकार और साहित्यकार दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे.

इमेज स्रोत, Reuters
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे. वो कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें बगलिहार जलविद्युत परियोजना भी शामिल है.

इमेज स्रोत, Getty
रूसी यात्री विमान की दुर्घटना के बाद अब रूस ने भी मिस्र जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं. ब्रितानी और रूसी सरकारें मिस्र में मौजूद अपने हज़ारों नागरिकों को वापस लाने के प्रयास कर रही हैं.
बीते शनिवार को मिस्र के शर्म-अल-शेख़ से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के लिए जाने वाली रूसी उड़ान सिनाई क्षेत्र में <link type="page"><caption> दुर्घटनाग्रस्त हो गई</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151106_russian_plane_crash_british_investigators_md" platform="highweb"/></link> थी. इस हादसे में सभी 224 लोग मारे गए थे. हादसे की जाँच से जुड़ी रिपोर्टों पर हमारी नज़र बनी रहेगी.

इमेज स्रोत, Getty
जर्मनी में कट्टरपंथी एएफ़डी पार्टी प्रवासियों के विरोध में प्रदर्शन करेगी. एएफ़डी जर्मन चांसलर अंगेला मेर्कल की प्रवासी नीतियों का विरोध कर रही है. पार्टी का कहना है कि 'शरण लेने की भी एक सीमा है.'

इमेज स्रोत, AP
शनिवार को सिएरा लियोन को इबोला वायरस से मुक्त घोषित किया जा सकता है. सिएरा लियोन में पिछले 42 दिनों में इबोला का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

इमेज स्रोत, AP
मोहाली में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. पहली पारी में सिर्फ़ 201 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीका को सिर्फ़ <link type="page"><caption> 184 रनों पर समेट</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151106_south_africa_vs_india_1st_match_md" platform="highweb"/></link> दिया.
दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत दो विकेट के नुक़सान पर 125 रन बनाकर मज़बूत स्थिति में आ गया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>































