इसराइली संस्थाओं के बहिष्कार का एलान

फलस्तीनी प्रदर्शनकारी
इमेज कैप्शन, बर्लिन में इसराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू का विरोध करते फलस्तीनी प्रदर्शनकारी
प्रकाशित

ब्रिटेन के सैकड़ों शिक्षाविदों ने कहा है कि वो इसराइल में हो रहे फलस्तीनियों के मानवाधिकार उल्लंघन के विरोध में इसराइली अकादमिक संस्थाओं का बहिष्कार करेंगे.

'द गार्डियन' अखबार में 343 ऐसे शिक्षाविदों के हस्ताक्षर वाली ये घोषणा छपी है.

जे के रॉलिंग
इमेज कैप्शन, मशहूर लेखिका जे के रॉलिंग समेत अन्य कई लेखक इस बहिष्कार के खिलाफ़ हैं.

इससे एक हफ्ते पहले करीब 150 लेखकों और कलाकारों ने एक पत्र पर दस्तखत किए थे जिसमें कहा गया था कि इसराइल का सांस्कृतिक बहिष्कार नहीं होना चाहिए.

इन लेखकों के मुताबिक मानवाधिकार उल्लंघन के लिए अकेले इसराइल का बहिष्कार करना मतभेदपूर्ण और विभाजनात्मक है.

इनमें मशहूर श्रंखला हैरी पॉटर की लेखिका जेके रॉलिंग भी शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)