तनाव ख़त्म करने को 'राज़ी' कोरियाई देश

इमेज स्रोत, AP
पिछले कुछ दिनों से सीमा पर जारी संघर्ष के बाद दक्षिण और उत्तर कोरिया तनाव ख़त्म करने के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं.
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच ये सहमति बनी है.
पिछले हफ़्ते हुई गोलीबारी के बाद दोनों ही देशों ने सीमा पर अपनी सेनाओं को सचेत कर दिया था.
बताया जा रहा है कि समझौते के मुताबिक दक्षिण कोरिया सीमा पार से उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ कथित दुष्प्रचार का प्रसारण नहीं करेगा.
ऐसी ख़बरें भी आ रही हैं कि उत्तर कोरिया हाल की घटनाओं के लिए खेद जताएगा.
तनाव
दोनों देशों के बीच हाल ही में तनाव तब बढ़ गया था जब दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया था कि उसने सीमा पर बारूदी सुरंग बिछा रखी थी जिससे उसके दो सैनिक घायल हो गए थे.

इमेज स्रोत, n
दक्षिण कोरिया की मांग थी कि उत्तर कोरिया इसके लिए माफ़ी मांगे, जबकि उत्तर कोरिया इन आरोपों से इनकार करता रहा है.
दक्षिण कोरिया की ओर से सीमापार से हो रहे प्रसारणों को बंद कराने के लिए उत्तर कोरिया ने सैन्य कार्रवाई की भी धमकी दी थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)































