तस्वीरें: यैंगत्सी नदी में डूबा जहाज़

इमेज स्रोत, AP
चीन में 450 से अधिक यात्रियों को ले जा रहा एक जहाज़ दक्षिणी चीन में यैंगत्सी नदी में तूफ़ान में फंस कर डूब गया.

इमेज स्रोत, Getty
इस हादसे में सैकड़ों लापता हैं. अब तक केवल 12 लोगों को बचाया जा सका है.
भारी बारिश और तेज़ हवाओं की वजह से राहत और बचाव के काम में बाधा आ रही है.

इमेज स्रोत, AP
'द ईस्टर्न स्टार' नाम का यह जहाज़ जियानली क्षेत्र में डूबा है.
चीन के प्रधानमंत्री ने स्टेट काउंसिल से राहत और बचाव कार्य की अगुआई करने के लिए कहा है.
जहाँ जहाज़ डूबा है वहाँ पानी लगभग पंद्रह मीटर ग़हरा है.

इमेज स्रोत, AP

इमेज स्रोत, XINHUA
इस जहाज़ में 405 चीनी यात्री, ट्रैवल एजेंसी के पाँच कर्मचारी और चालक दल के 47 सदस्य सवार थे.
इस साल जनवरी में भी यैंगत्सी नदी में एक और हादसा हुआ था. इसमें 20 से अधिक लोग मारे गए थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


































