जोकोविच ने लगाई ख़िताबों की हाफ़ सेंचुरी

इमेज स्रोत, EPA
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रोजर फ़ेडरर को हराकर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया.
27 साल के जोकोविच ने स्विस खिलाड़ी को दो घंटे 17 मिनट तक चले संघर्ष में 6-3, 6-7 (5-7), 6-2 से हराया.
आठ बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का इस टूर्नामेंट में यह चौथा और कुल 50वां ख़िताब है.
जोकोविच ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन फ़ेडरर ने दूसरा सेट टाईब्रेक में जीत 1-1 से बराबरी कर ली.
महान चैंपियन

इमेज स्रोत, AFP
निर्णायक सेट में सर्बियाई खिलाड़ी ने अपने खेल का स्तर ऊंचा करते हुए 6-2 से जीत हासिल की और ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया.
ख़िताब जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, "फ़ेडरर के लिए आज का दिन अच्छा नहीं था. वह एक महान चैंपियन और प्रतिद्वंद्वी हैं."
मैच के बाद 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फ़ेडरर ने कहा, "मैं नोवाक को जीत के लिए बधाई देता हूं. मेरे लिए यह सत्र की अच्छी शुरुआत है."
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>































