बॉक्सिंग दिग्गज अली की निमोनिया से जंग

इमेज स्रोत, EPA
तीन बार के विश्व हैवीवेट चैंपियन मुक्केबाज़ मुहम्मद अली को निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अली के प्रवक्ता बॉब गनैल ने मीडिया को बताया कि अली की 'हालत स्थिर है.'
72 साल के अली पार्किंसंस से पीड़ित हैं. गनैल ने कहा कि अली का इलाज जारी है और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
<link type="page"><caption> पढ़ेंः मुफ़लिसी के मुक्केबाज़</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/07/130729_thai_boxers_gallery_vr" platform="highweb"/></link>

इमेज स्रोत, AFP
उन्होंने अली के परिवार की निजता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी से परहेज़ किया.
अली को सक्रिय मुक्केबाज़ी से रिटायर होने के तीन साल बाद साल 1984 में पार्किंसंस से पीड़ित पाए गए थे.
<link type="page"><caption> बॉक्सिंग की चमकीली दुनिया के अंधेरे कोने</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2014/02/140214_aura_of_boxing_gallery_pk" platform="highweb"/></link>
अंतिम बार वह सितंबर में सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए थे. तब उन्होंने अपने गृहनगर लुइविले में 'मोहम्मद अली ह्यूमेनिटेरियन पुरस्कार' समारोह में हिस्सा लिया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>































