दुनिया के कई हिस्सों में ईद का जश्न

प्रकाशित

भारत में ईद मंगलवार को है लेकिन अरब देशों में सोमवार को ही ईद मन रही है. ये तस्वीर गज़ा पट्टी की है जहां संयुक्त राष्ट्र के स्कूल में बच्चे ईद के लिए कुछ उपहार ले रहे हैं.

इंडोनेशिया में भी सेल्फी का ज़ोर है. ईद उल फितर के जश्न में कहीं मोबाइल और कैमरे पीछे न छूट जाएं.

काहिरा के मस्जिद की यह तस्वीर बच्चों और ईद के बारे में कुछ कहती तो ज़रूर है. बड़े भले ही नमाज़ अदा कर रहे हों लेकिन इस बच्चे की नज़र कैमरे पर ही है.

ये एक और तस्वीर मेले की. ईद में बच्चों को उपहारों में रुचि तो होती ही है. तभी इस लड़की के हाथ में ये ग़ुब्बारा है गाय की आकृति वाला.

सीरिया में कई साल से संघर्ष चल रहा है, लेकिन ईद के मौके पर राष्ट्रपति बशर अल असद खुल कर लोगों से मिले. स्थानीय समाचार एजेंसी सना ने राष्ट्रपति की ये तस्वीर जारी की है ईद की नमाज़ के बाद की.

और ये नज़ारा है सोमालिया के मोगादिशु का जहां बच्चे मौज कर रहे हैं एक झूले में. और झूला भी कैसा. ड्रैगन जैसा.

गज़ा पट्टी के अल फरुक मस्ज़िद में नमाज अदा करते लोग. यहां इसरायली बमबारी ने मस्ज़िद को काफी नुकसान भी पहुंचाया है.

और ये तस्वीर बोस्निया के एक शहर तुज़ला से जहां लोग अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं ईद के दिन.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>