#HappyNewYear2021 : कोरोना से जूझती दुनिया ने यूं किया नए साल का स्वागत

नए साल का जश्न
इमेज कैप्शन, सिडनी हार्बर ब्रिज का नज़ारा
प्रकाशित

बीता साल पूरी दुनिया के लिए चुनौती भरा रहा. कोरोना वायरस महामारी ने जैसे पूरी दुनिया को ही रोक दिया था. महीनों के लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन ज़िंदगी पटरी पर लौटती दिख रही है.

हालांकि ख़तरा टला नहीं है और अब तो कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट के मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है लेकिन राहत की बात बस इतनी है कि अब वैक्सीन है.

साल बदला है और ऐसे में उम्मीद यह है कि यह साल बीते साल से बेहतर हो. देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए साल का स्वागत इसी उम्मीद और विश्वास से किया गया.

नए साल का जश्न

चीन के वुहान शहर में लोगों की भारी भीड़ जुटी. लोगों के हाथ में गुब्बारे थे और उन्होंने त्योहार के अनुकूल कपड़े पहन रखे थे. न्यू इयर काउंट-डाउन शुरू होने के पहले का नज़ारा.

नए साल का जश्न

वुहान वो शहर है जहां से कोरोना वायरस संक्रमण के शुरू होने का दावा किया जाता है.

ताइपेई में आसमान का नज़ारा

वहीं ताइवान में कुछ लोग सड़कों पर निकले और आतिशबाज़ी की लेकिन बहुत से लोगों ने घर पर रहना ही पसंद किया.

कोरोना वायरस संक्रमण का ख़तरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, ऐसे में बहुत से लोग अब भी ज़्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते हैं.

मनीला

फ़िलीपिंस में भी लोग घरों से बाहर निकले और नए साल का स्वागत किया. मनीला में एक परिवार नए साल का जश्न मनाते हुए. हालांकि यहां नागरिकों से अनुरोध किया गया था कि वे बहुत भीड़ ना करें और ऐसी जगहों पर जाने से भी बचें.

नए साल का जश्न

यह तस्वीर हॉन्ग कॉन्ग की है. जहां लोग विक्टोरिया हार्बर फ्रंट पर जमा हुए और नए साल का जश्न मनाया.

नए

यह तस्वीर ही आज के समय की सच्चाई है. मास्क हम सभी के जीवन का हिस्सा बन चुका है.

नए साल का जश्न

ऑकलैंड में स्काई टावर से ज़ोरदार आतिशबाज़ी हुई.

लंदन

यह तस्वीर लंदन की है. जहां 'लंदन आई' तो जगमगाता दिखा लेकिन लोगों कम ही बाहर निकले. सरकार ने लोगों से अपील की थी कि वे नए साल का स्वागत तो करें लेकिन भीड़ से बचकर. लोगों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए घर में ही रहने की हिदायत दी गई थी.

नए साल का जश्न

बर्लिन के लैंडमार्क ब्रैंडनबर्ग गेट का नज़ारा. मौजूदा लॉकडाउन के कारण इस बार आतिशबाज़ी तो नहीं हुई लेकिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति ज़रूर दी.

नए साल का जश्न

यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की है. सिडनी टाउन हॉल क्लॉक टावर में जैसे ही घड़ी की सुइयां एक हुईं,

नए साल का जश्न शुरू हो गया. लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सिडनी में लोगों से अपील की गई थी वे घरों में ही रहें और आतिशबाज़ी का मज़ा अपने टेलीविज़न पर देखकर ही उठाएं.

रूस

यह तस्वीर रूस की है.

नए साल का जश्न

भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई प्रतिबंध लागू हैं. राजधानी दिल्ली में रात के कर्फ़्यू की घोषणा के बाद बहुत कम लोग सड़कों पर दिखे. हालांकि दुकानें सजी हुई दिखीं और रास्ते भी जगमगाते. यह तस्वीर दिल्ली के ख़ान मार्केट की है.

मुंबई के जुहू बीच का नज़ारा

नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई का मशहूर जुहू बीच लोगों से गुलज़ार नज़र आया.

नए साल का जश्न

भारत के हिमाचल प्रदेश में यूं तो हर साल, नए साल का स्वागत करने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुटती है लेकिन कोरोना का असर इस बार यहां भी देखने को मिला.

गोवा

यह तस्वीर गोवा की है.

सिंघु बॉर्डर

ये आख़िरी तस्वीर उस जगह की जिसकी चर्चा इस समय पूरी दुनिया में हो रही है. भारत में कृषि क़ानूनों के विरोध में विभिन्न राज्यों के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. यह तस्वीर सिंघु बॉर्डर की है, जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों ने नए साल का स्वागत अपने अंदाज़ में किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)