कनाडा में एक भारतीय रेस्तरां में बम विस्फोट

इमेज स्रोत, PEEL PARAMEDICS
कनाडा में टोरंटों के पास एक भारतीय रेस्तरां में हुए विस्फोट में कई लोग घायल हो गए हैं. यह विस्फोट मिसीसॉगा के बॉम्बे भेल रेस्त्रां में गुरुवार को हुआ.
पुलिस का कहना है कि इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं.
पील रीज़नल पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बॉम्बे भेल रेस्तरां में में दो संदिग्ध दाखिल हुए और बम विस्फोट कर दिया.
विस्फोट के तुरंत बाद संदिग्ध मौके से भाग गए.
यह विस्फोट रात स्थानीय समयानुसार 10:30 बजे हुआ. पील रीजनल पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि कई घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.
पुलिस वहां मौजूद लोगों की मदद से संदिग्धों को पहचानने की कोशिश कर रही है.
मिसीसॉगा कनाडा का छठा बड़ा शहर है. इस घटना से एक महीने पहले एक शख्स ने टोरंटो में ही लंच के समय फुटपाथ पर लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इस घटना में 10 लोग मारे गए थे और 15 घायल हुए थे.
पुलिस ने दोनों संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है और उन्हें पहचानने में लोगों से मदद मांगी है.
बम विस्फोट के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है.
कनाडा ब्रॉडकास्टर सीबीसी के मुताबिक घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि अब उस जगह पर ख़तरा है या नहीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)























