ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन का इस्तीफ़ा

इमेज स्रोत, AFP
प्रकाशित
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन ने अपनी कुर्सी छोड़ दी है.
व्हाइट हाउस के करीबी एक सूत्र ने बीबीसी को इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है, ''वो चले गए हैं.''
रवानगी से पहले व्हाइट हाउस के चीफ़ ऑफ स्टाफ जॉन केली ने बैनन के स्थिति की समीक्षा की थी.
बैनन एक दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी हैं लेकिन अमरीकी मीडिया के मुताबिक वे अपने प्रतिद्वंद्वी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नहीं कर पा रहे थे.

इमेज स्रोत, Reuters
बैनन के बारे में कहा जाता है कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में उनकी अहम भूमिका थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























