मुर्गियों ने किया ट्रैफ़िक जाम
प्रकाशित
पूर्वी ऑस्ट्रिया में मुर्गियां ले जाने वाला एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिस कारण देश के मुख्य राजमार्ग में घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा.
हादसे के कारण हज़ारों मुर्गियां अपने पिंजरों से निकल गईं.
घंटों की मशक्कत के बाद फायरफ़ाइटर उन्हें वापस उनके पिंजरों में डाल सके.