पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ नहीं रहे

इमेज स्रोत, PTI
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ नहीं रहे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उन्होंने बुधवार सुबह नई दिल्ली में आखिरी सांस ली. वे 92 साल के थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि वे बेहद लोकप्रिय नेता थे.
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "बलराम जाखड़ एक लोकप्रिय नेता थे. उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत किया. उनके जाने का बेहद दुख हुआ. हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं."
बलराम जाखड़ ने 22 जनवरी 1980 से 18 दिसम्बर 1989 तक लोकसभा अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला.
अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने संसदीय गतिविधियों के स्वचालन और कंप्यूटीकरण में अहम भूमिका निभायी.
बलराम जाखड़ मध्य प्रदेश के गर्वनर भी रहे. उन्होंने गवर्नर के रूप में 30 जून, 2004 से 30 मई 2009 तक अपनी सेवाएं दी.
वे पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)































