म्यांमार में चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन

आंग सान सू ची
प्रकाशित

म्यांमार में रविवार को होने वाले आम चुनावों में प्रचार का आज आख़िरी दिन है.

म्यांमार में हो रहे इन आम चुनावों में विपक्षी नेता <link type="page"><caption> आंग सान सू ची</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/11/151105_myanmar_suu_kii_sh" platform="highweb"/></link> की पार्टी को बढ़त मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं.

छोटा राजन

कथित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली से भारत लाया गया है. राजेंद्र सदाशिव निकलजे उर्फ़ छोटा राजन को पिछले महीने इंटरपोल ने गिरफ़्तार किया था.

सिनाई में विमान हादसा

शर्म-अल-शेख़ में फंसे ब्रितानी पर्यटक शुक्रवार को वापस ब्रिटेन लौटना शुरू होंगे. ब्रितानी सरकार ने कहा है कि सिनाई में क्रैश हुए रूसी विमान के विस्फ़ोटक का शिकार होने की प्रबल संभावना है, अमरीका ने भी चरमपंथी हमले की संभावना से इंकार नहीं किया, लेकिन मिस्र का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है.

पर्यावरण

पर्यावरण के मुद्दे पर दिसंबर में पेरिस में होने वाले अहम सम्मेलन से पहले संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम की ओर से आज जेनेवा में कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन की ज़रूरत और मौजूदा स्थिति के बीच फ़ासले पर रिपोर्ट पेश की जाएगी.

जर्मनी, रूस, फ़्रांस और यूक्रेन के विदेश मंत्री आज पूर्वी यूक्रेन में जारी संकट सुलझाने के लिए बर्लिन में बातचीत करेंगे.

विराट कोहली

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. <link type="page"><caption> पहले दि</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2015/11/151105_india_southafrica_first_test_ps" platform="highweb"/></link>न भारतीय टीम कुल 201 रन बनाकर आउट हो गई थी. इसके जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की शुरुआत भी बेहद ख़राब रही पहले दिन का खेल समाप्त होने से पहले वह दो विकेट खोकर 28 रन ही बना सकी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>