नागालैंड: आठ जवानों की मौत

इमेज स्रोत, AFP
नागालैंड के मोन ज़िले में चरमपंथियों ने आठ जवानों को मार डाला है.
मारे गए सैनिकों में सात असम राइफ़ल के जवान और एक प्रांतीय सेना का जवान था.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ सेना को ले जा रहे दो ट्रकों पर चरमपंथियों ने स्वचालित हथियारों से घात लगाकर हमला किया.
नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ़ नागालैंड (के) पर इस हमले का शक जताया जा रहा है.
मोन, गुवाहाटी से करीब चार सौ किलोमीटर पूर्व में स्थित है.
ख़बरों के मुताबिक़ इस हमले में छह जवान घायल भी हो गए हैं.
नागा चरमपंथी संगठन नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ़ नागालैंड (के) अपने लिए स्वतंत्र राज्य की मांग कर रहा है.
इस संगठन ने पिछले महीने ही भारत सरकार के साथ चल रही शांति वार्ता ख़त्म कर दी थी.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)































