
100 सबसे प्रभावशाली सीईओ में मुकेश अंबानी का 28वां स्थान है.
भारत के आठ मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) को हावर्ड बिजनेस रिव्यू पत्रिका (एचबीआर) के 100 सबसे बेहतरीन सीईओ-2010 की सूची में शामिल किया गया है.
एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स इस सूची में पहले स्थान पर हैं. उनका पिछले साल निधन हो गया था.
जॉब्स ने 17 सालों तक ऐपल का नेतृ्तव किया था और पूरी दुनिया में अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व की वजह से जाने गए.
एचबीआर की इस सूची में आईटीसी के अध्यक्ष वाई सी देवेश्वर का सातवां स्थान है और वे 100 सबसे प्रभावशाली की सूची में शामिल भारतीयों में पहले नंबर पर हैं.
वाई सी देवेश्वर के नेतृत्व में आईटीसी को 45 अरब डॉलर की वृद्धि देखने को मिली.
अंबानी, मित्तल और जिंदल
सौ की सूची में ओएनजीसी के पूर्व सीईओ सुबीर राहा का स्थान 13वां है.
स्व. राहा के समय में ओएनजीसी को 10 गुणा फायदा हुआ था.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का स्थान 28वां है और इस तरह से वो तीसरे भारतीय हैं जिनका सूची में नाम दर्ज किया गया है.
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की दूसरी सबसे बड़ी टर्न ओवर देने वाली कंपनी साबित हुई थी.
इस सूची में 32वां स्थान लार्सन एंड टूब्रो के कार्यकारी अध्यक्ष एएम नाईक का नाम है.
भारत हैवी इलैक्ट्रिकल्स के सीएमडी एके पुरी का स्थान 38वां है और भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल का स्थान 65वां हैं.
जिंदल स्टील एंड पावर के सीईओ नवीन जिंदल इस सूची में 87वं नंबर पर हैं और वो सातवें सबसे बेहतर सीईओ हैं.
वहीं 89वें स्थान पर वीएस जैन के नाम का चुनाव किया गया है. जैन स्टील अथॉरिटी लिमिटेड यानी सेल के पूर्व अध्यक्ष हैं.








