सुषमा स्वराज से मिलकर भावुक हुए हामिद अंसारी और उनकी मां

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान की जेल में छह साल गुज़ारने के बाद मंगलवार को भारत लौटे हामिद निहाल अंसारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात की है.
हामिद अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को विदेश मंत्री से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे.
इस दौरान हामिद और उनकी मां भावुक हो गए, जिसके बाद विदेश मंत्री ने उन्हें हिम्मत बंधाई.
सुषमा स्वराज से बात करते समय हामिद रोते नज़र आए. इसके बाद सुषमा ने कंधा थपथपाकर हामिद को दिलासा दिया.
हामिद की मां फ़ौज़िया अंसारी भी अपनी भावनाओं पर क़ाबू नहीं रख पाईं. उन्होंने रुंधे हुए गले से कहा, "मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है."
इसके बाद सुषमा स्वराज ने उन्हें गले लगा लिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पाकिस्तान में काटी है तीन साल की सज़ा
33 साल के हामिद निहाल अंसारी के पास मैनेजमेंट साइंस की डिग्री है.
हामिद की मां फ़ौज़िया अंसारी मुंबई में हिंदी की प्रोफ़ेसर और कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं. पिता निहाल अंसारी बैंकर और बड़े भाई डेंटिस्ट हैं.

हामिद साल 2012 में कथित तौर पर फ़ेसबुक पर बनी एक दोस्त से मिलने के इरादे से ग़ैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान पहुंच गए थे.
इसके बाद उन्हें कोहाट इलाक़े में जासूसी और बिना दस्तावेज़ पाकिस्तान आने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
हामिद को पाकिस्तान की अदालत ने तीन साल की सज़ा सुनाई थी, जिसकी मियाद हाल ही में 16 दिसंबर को पूरी हुई है. इसके बाद पेशावर हाई कोर्ट ने उन्हें भारत भेजने के लिए दस्तावेज़ तैयार करने का आदेश दिया था.
मंगलवार को हामिद वाघा बॉर्डर से रास्ते छह साल बाद भारत लौट आए. उन्हें लेने उनका परिवार यहां पहुंचा हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
हामिद की वतन वापसी के बाद उनकी मां ने कहा था कि यह सामूहिक प्रयास के कारण संभव हुआ है.
उन्होंने कहा था, "हम बहुत छोटे लोग हैं और ख़ुद कुछ नहीं कर पाते. सरकार ने इस सारे मामले को सकारात्मक तरीक़े से लेते हुए पहले दिन से ही हमारी मदद की है. सरकारी अधिकारियों का व्यवहार परिवार जैसा था."
हामिद की मां ने मीडिया, एनजीओ और वक़ीलों का भी आभार प्रकट किया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























