सास-बहू और बेटियों को निगला 'ब्रह्मराक्षस'

इमेज स्रोत, crispy bollywood
- Author, सुनीता पाण्डेय
- पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी के लिए
- प्रकाशित
ज़ी टीवी का नया धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' टीआरपी की दौड़ में पहले ही हफ़्ते सबसे आगे निकल गया.
6 अगस्त से शुरू हुए इस धारावाहिक ने पहले ही दिन से दर्शकों को बांध रखा है.
इस एक्शन-थ्रिलर धारावाहिक में एक काल्पनिक और क्रूर राक्षस नव वधुओं को परेशान करता हुआ दिखाया गया है. इसने दर्शकों को काफ़ी आकर्षित किया है.

इमेज स्रोत, zee
लंबे समय से टीआरपी की सूची में सबसे ऊपर रहने वाला धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ इस हफ़्ते खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया.
लगता है, नफ़रत और प्यार से भरी इस लव स्टोरी में अभि और प्रज्ञा के रोमांस का तड़का दर्शकों को ज़्यादा रास नहीं आ रहा है.
वहीं स्टार प्लस का चर्चित धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' से दर्शक अभी भी जुड़े हुए हैं. यह इस हफ़्ते भी तीसरे नंबर पर बना रहा.

इमेज स्रोत, star plus
'अहम' की मौत के बाद स्टार प्लस का धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ टीआरपी लिस्ट से लगभग ग़ायब ही हो गया था.
सीरियल में कुछ नए ट्रैक के साथ नज़िम (अहम) को वापस लाया गया है. लेकिन इसे अहम नहीं, बल्कि जग्गी के किरदार में दिखाया जा रहा है.

इमेज स्रोत, STAR PLUS
इसी के साथ धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ ने इस हफ़्ते टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली. पांचवे नंबर पर है कलर्स का धारावाहिक ‘शक्ति-अस्तित्व के अहसास की’.
रिएलिटी शो की सूची में इस हफ़्ते भी नंबर वन पर है स्टार प्लस का ‘डांस प्लस 2’. सोनी चैनल का ‘द कपिल शर्मा शो’ दूसरे नंबर पर टिका हुआ है.

इमेज स्रोत, CRSPY BOLLYWOOD
जहां तक आने वाले शोज़ की बात है, सोनी चैनल पर 10 सितंबर से बच्चों का रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' शुरू रहा है. यह 4-13 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए सबसे बड़ा डांस रियलिटी शो होगा.
'नच बलिए' जैसे शो को जज़ करने के बाद शिल्पा शेट्टी अब 'सुपर डांसर' में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफ़र गीता कपूर, निर्माता एवं निर्देशक अनुराग बसु के साथ जज के रूप में नज़र आएंगी.

इमेज स्रोत, crispy bollywood
वहीं फिल्मकार महेश भट्ट स्टार प्लस पर धारावाहिक ‘नामकरण’ लेकर आ रहे हैं, जो दस साल की एक लड़की की कहानी है.
इंटरटेनमेंट चैनलों की दौड़ में इस बार भी सबसे आगे रहा 'स्टार प्लस'. दूसरे नंबर पर है 'ज़ी टीवी' तो तीसरे नंबर पर 'कलर्स'.
(सभी तथ्य ‘बार्क’ की ओर से उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है. ‘बार्क’ टीआरपी एकत्रित करने वाली आधिकारी एजेंसी है)
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. <link type="page"><caption> फेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)































