प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट
- बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए.
- भारत सरकार ने जनगणना के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. जनगणना के साथ इस बार जातिगत जनगणना भी कराए जाने का एलान केंद्र सरकार ने किया है.
- दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल आर्क ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को इसका उद्घाटन करेंगे.
- पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ़्तार किया है.
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि नेपाल चीन के नज़दीक बढ़ रहा है.



















